अरिहंत आंचल में रियल स्टेट के सबसे सस्ते 3 दिन आज से
जोधपुर/पाली | अरिहंतसुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से शनिवार से शहर में रियल स्टेट के सबसे सस्ते 3 दिन आया है। शहरवासी 13, 14 15 फरवरी को अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे। इन तीन दिनों में अरिहंत आंचल के लिए महज 27 हजार 777 रुपए में बुकिंग शुरू होगी। अरिहंत सुपरस्ट्रक्चर लिमिटेड के डायरेक्टर पीयूष डोसी ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी, प्रीमियम सर्विस और प्रीमियम डिजाइन ही उनका मूलमंत्र है। अरिहंत अदिता, अरिहंत अयाती, अरिहंत अफोर्डेबल, अरिहंत आश्रय अरिहंत आंगन के बाद अब वे जोधपुर की सबसे बड़ी टाउनशिप लेकर आए हैं, जिसमें रहने वालों को हर वह सुविधा मिलेगी, जो उसके आसपास होनी चाहिए। जिंदगी से जुड़ी एक्टिविटी के लिए सोचना नहीं पड़े कि कहां जाना है क्योंकि यहां क्लब हाउस, मीटिंग लॉन्ज, बेडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल कोर्ट, किड्स प्ले रूम, जिम्नेजियम, पार्टी हॉल, लाइब्रेरी, जॉगिंग ट्रैक,योगा मेडिटेशन हॉल, मंदिर, कम्यूनिटी हॉल, सुपर मार्केट, रेस्टोरेंट, एटीएम जैसी तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं। आंचल टाउनशिप में हर पल सिक्योरिटी सिस्टम ताकि परिवार और घर की सुरक्षा की चिंता रहे। अरिहंत आंचल की क्वालिटी के बारे में डोसी ने बताया कि उनकी कंपनी की पहचान ही निर्माण की गुणवत्ता है जिसे लोगों ने अपने घर में पाया है और सराहा भी है।