जवाली में चारभुजा मंदिर पर चढ़ाई ध्वजा
जवाली | कस्बेके राजपुरोहित बास में स्थित चारभुजा मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को ध्वजा कार्यक्रम भामाशाह रामसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शुक्रवार को शुभ वेला में मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा चढ़ाई गई।
महिलाआें ने मंगल गीत गाए।
इस अवसर पर पूनमसिंह पालीवाल, गुलाबसिंह राजपुरोहित,दीपसिंह पालीवाल, मोहनसिंह,दिलीपसिंह, सोहनसिंह, चेतनसिंह वोरा आदि मौजूद थे।
--