पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाईवे पर लूट गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

हाईवे पर लूट गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर (पाली)

रायपुरथाना पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के एक और सदस्य दीपक सोनी निवासी शाहपुरा, जयपुर को गिरफ्तार कर सोमवार को रायपुर लाया गया है। गिरोह का एक आरोपी विजयसिंह राजपूत पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि जयपुर जिले के इस गिरोह में 12 से अधिक युवक शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग टोलियां बना कर हाईवे को टारगेट बना रखा था। इसी गिरोह ने अब तक राजस्थान-हरियाणा सीमा के हाईवे से लेकर अलवर, जयपुर, अजमेर,उदयपुर, पाली भीलवाड़ा जिले में 20 से अधिक वारदात करना कबूला था।

रायपुर एसएचओ गोपसिंह देवड़ा ने बताया कि गत 3 जनवरी तड़के बर कस्बे में बस के इंतजार में खड़े रेलवे कर्मचारी का स्कार्पियो में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया। चारों बदमाशों ने हाईवे पर ले जाकर रेलवे कर्मचारी से मारपीट की और उससे नकदी जेवर लूट फरार हो गए। एसपी दीपक भार्गव के निर्देश पर टीमें गठित की गई थी। छानबीन में पता लगा था कि घटना वाली रात को कुछ संदिग्ध युवक बर स्थित एक होटल में आकर रुके थे। गत 30 जनवरी को पुलिस ने गिरोह के विजयसिंह राजपूत निवासी कुजौता, शाहपुरा को गिरफ्तार कर लिया। शेष|पेज14



इसमामले में फरार दीपक सोनी पुत्र निरंजन निवासी शाहपुरा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर रायपुर लाया, जिससे अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है। रायपुर पुलिस कुजौता निवासी मोहन उर्फ मोनी पुत्र मुंशीराम सोनी, सुरेन्द्र उर्फ लीला पुत्र मुंशीराम सोनी तथा मनीष पुत्र जयपाल मीणा निवासी भालेजी बसई थाना कोटपूतली की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...