शहर में दिखे आस्था के रंग, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
शौर्य प्रदर्शन के साथ निकाली शोभायात्रा, मनाई नवल जयंती
पाली | वाल्मीकिसमाज की ओर से नवल जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर, सूरजपोल, नवलखा मंदिर होते हुए पुन: नवलखा मंदिर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा की झांकी के दौरान बच्चों ने कई संतों, हनुमान, परी, विष्णु भगवान, राक्षस तोता सहित विभिन्न तरह के स्वांग रचे। जयंती कार्यक्रम में समाज के वृद्ध, बच्चों एवं महिलाओं ने बडी उत्साह के साथ भाग लिया। जयंती के अवसर पर बांडी नदी पुलिया स्थित वाल्मीकि समाज भवन में महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
समाजकी ओर शुरू हुई एम्बुलेंस : कार्यक्रमके दौरान अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश आदिवाल द्वारा समाज की ओर से एम्बुलेंस शुरू की गई। एम्बुलेंस का उद्घाटन विधायक ज्ञानचंद पारख नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
शोभायात्राके समाज भवन पहुंचने के बाद संस्थान की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दोपहर में दोपहर में बुजुर्गों, महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं की म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता हुई। इसके साथ ही श्रुतिलेख, चित्रकला, गायन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के कृष्ण मुरारी ने कक्षानुसार प्रथम द्वितीय स्थान पर आने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं शाम को समाज भवन परिसर में संस्थान की ओर से समाज के सेवानिवृत कर्मचारियों एवं समाज की उभरती प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अंत आरती के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया।
कलशयात्रा में दी भजनों की प्रस्तुति
शहरके मुख्य मार्गों से निकाली गई समाज की शोभायात्रा में मेड़ता के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। मेड़ता से आए भजन कलाकार प्रकाश शर्मा, गौरी शंकर , सुरेश , नरेश मुरली ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की प्रस्तुति से आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया।
भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मनाई सूर्य सप्तमी
शाकद्वीपीयब्राह्मण समाज के लोगों ने सूर्योदय के साथ ही भगवान सूर्य को सामूहिक जल अर्पण कर सूर्य सप्तमी का पर्व मनाया गया। इसको लेकर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज संस्थान की ओर से बैंड बाजों की धुन के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व समाज के भवन में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां देकर प्रभु सूर्य से सुख समृद्धि की कामना की। बैंड बाजों की धुन के साथ निकाली गई शोभायात्रा शहर के पानी दरवाजा से प्रारंभ होकर बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार, सोमनाथ मंदिर से भैरुघाट होते हुए पुन: जोगमाया बगीची पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थी। शोभायात्रा के दौरान सूर्यदेव के जयकारों गायकों के मधुर भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान विजयराज शर्मा, उगमराज शर्मा, डाॅ केएम शर्मा, चंपालाल शर्मा, हरिकिशन शर्मा, गौरव शर्मा विक्रम शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
पाली. सूर्यसप्तमी पर निकाली शोभायात्रा में देवी-देवताओं के स्वांग धरे बच्चे एवं शोभायात्रा में मौजूद समाज के लोग। फोटो|भास्कर
युवकों के साथ युवतियों ने भी किया शौर्य प्रदर्शन
शोभायात्रादौरान समाज के युवाओं के साथ युवतियों ने भी शौर्य प्रदर्शन किया गया। शौर्य प्रदर्शन में समाज के बच्चों द्वारा मुंह से आग निकालना, युवाओं द्वारा तलवार बाजी, लट्ठ बाजी सहित कई प्रकार के प्रदर्शनों का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के दौरान समाज के युवाओं के साथ युवतियों ने भी शौर्य प्रदर्शन में तलवार बाजी कर दिखाया की हम भी किसी से कम नहीं। शहर के विभिन्न स्थानों पर हुए शौर्य प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों का भीड़ लगी रही।