महाराणा प्रताप कमांडो फोर्स ने किया प्रदर्शन
पाली| महाराणाप्रताप कमांडो फोर्स के कार्यकर्ताओं ने रविवार को वाहन रैली निकाल सूरजपोल पर विरोध प्रदर्शन किया। फोर्स के तरुण शर्मा ने बताया कि दिल्ली में जेएनयू के छात्रों द्वारा देश विरोधी नारेबाजी भविष्य के लिए घातक साबित हो सकती है। इसलिए फोर्स के कार्यकर्ताओं द्वारा सूरजपोल पर देश के गद्दारों को फांसी दो के नारे लगाए गए। इस मौके पर गजेंद्रसिंह डेंडा, महेंद्रसिंह नरूका, रामेश्वरसिंह चुंडावत, घीसूसिंह राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।