पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री महोत्सव में 3 हजार यजमानों ने दी आहूति, गायत्री प्रतिमा की हुई प्रतिष्ठा

गायत्री महोत्सव में 3 हजार यजमानों ने दी आहूति, गायत्री प्रतिमा की हुई प्रतिष्ठा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलविश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ में आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ और मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को सुबह 7 बजे गायत्री मंत्रों के साथ मां गायत्री मूर्ति की स्थापना की गई। मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सुरेश सोनी रमेश सोनी द्वारा गायत्री मंत्रों के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विधि विधान से तीन देव कन्याओं द्वारा मूर्ति की पूजा की गई। साथ ही गायत्री मंत्रों के साथ तीन कन्याओं द्वारा मां गायत्री की मूर्ति को पुष्प स्नान, मृदा स्नान, गौ मेह स्नान, गौ मूत्र स्नान, पंचामृत स्नान, दुग्ध स्नान, दधि स्नान, घृत स्नान, सर्व औषधि स्नान, हल्दी स्नान, मधु स्नान जैसे 11 स्नान करवाए गए। गायत्री मूर्ति के ग्यारह स्नान के बाद न्यास क्रम किया गया। न्यास क्रम में मंत्रोच्चार के साथ गायत्री मूर्ति के प्रत्येक अंगों का प्राण संचार किया गया। न्यास क्रम पूर्ण होने पर मूर्ति काे 16 श्रृंगार से सजा कर सूर्य देव, विश्वामित्र सप्तऋषि का गायत्री मंत्रों के साथ आह्वान किया गया। गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से आए विश्व प्रकाश त्रिपाठी उनकी टोली द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गायत्री माता की मूर्ति की स्थापना की गई। स्थापना के पश्चात सुबह 8.30 बजे गायत्री परिवार के सभी सदस्यों शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया।

यज्ञमहोत्सव के पूर्व हुआ सर्व भद्र पूजन : यज्ञमहोत्सव के प्रारंभ के पूर्व मंत्रोच्चार के साथ सर्व भद्र पूजन का आयोजन किया गया। हरिद्वार शक्तिपीठ से आए विश्व प्रकाश त्रिपाठी उनकी टोली के मंत्रोच्चार के साथ ओम प्रकाश सांखला रमेश भाई द्वारा सर्व भद्र पूजन का आयोजन किया गया। पूजन के पश्चात चंपालाल, प्रहलाद शर्मा, हरिगोपाल सोनी, रेवतसिंह बाड़मेर विजयसिंह द्वारा तत्ववेदी पूजन का आयोजन किया गया।

3 हजार श्रद्धालुओं ने दी आहुति

महोत्सवके अंतिम दिन 108 कुंडीय यज्ञ में 3 हजार श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी। अंतिम दिन शहर वासियों का कुछ खास उत्साह देखने को मिला। यज्ञ कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जो चार घंटे तक चला। गायत्री शक्तिपीठ हरिद्वार से आए विश्व प्रकाश त्रिपाठी, पूरण चंद्राकर, शुभम् श्रीवास्तव, दिलवर यादव रविंद्र कुमार के मंत्रोच्चार के साथ एक कुंड पर एक साथ चार जोड़ो को बैठा कर विधि विधान से यज्ञ में आहुति दिलवाई गई।

5हजार लोगो ने ग्रहण किया प्रसाद

गायत्रीशक्ति पीठ में आयोजित 108 कुंडीय महोत्सव के अंतिम दिन शहर के 5 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इन श्रद्धालुओं के प्रसाद के लिए गायत्री शक्ति पीठ द्वारा 42 हजार वर्ग फिट पर प्रसाद पांडाल का निर्माण किया गया। पांडाल में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 5 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

गायत्री महोत्सव में आर्य वीर दल का रहा सहयोग

गायत्रीमहोत्सव में अनुशासन व्यवस्था आर्यवीर दल द्वारा की गई दल के अध्यक्ष महेश बागड़ी ने बताया कि महोत्सव के चारो दिन आर्यवीर दल के गौरी शंकर शर्मा, हुकमाराम बंजारा, पारस मेवाड़ा, रामेश्वर आर्य, कुशल देवड़ा, रिंकू आर्य, किशोर आर्य, राजेंद्र आर्य, मनीष आर्य, मुकेश मेवाड़ा, निर्मल आर्य, शंकर आर्य, कुंदन आर्य ने अपनी सेवा दी। साथ ही जेठमल डाबी, बाबूलाल मंडोरा, जगदीश दूबे, मुरलीधर गौड़, रमेश नागर, मदन मोहन शर्मा, नाथूलाल जांगिड़, जब्बर सिंह, हरिराम सुथार, अशोक दाधीच, रमेश बोहरा, हनुमानसिंह राजपुरोहित सोनी सहित गायत्री परिवार के कई सदस्यों का भी सहयोग रहा।

पाली. गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर आरती करते भक्तजन फोटो| भास्कर

पाली. गायत्री यज्ञ के अंतिम दिन आहूति देते यजमान

खबरें और भी हैं...