बाल कल्याण समिति ने निजी होटल से छुड़वाए तीन बाल श्रमिक
राज्यसरकार द्वारा नाबालिग बच्चों के बाल श्रम को रोकने लिए 15 जनवरी से 15 मार्च तक चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की ओर से बुधवार को बालश्रम कर रहे तीन नाबालिग बच्चों को छुड़वाया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य किशोर सोमनानी ने बताया कि यह तीनों बच्चे पुराना बस स्टैंड स्थित निजी होटल में मजदूरी कर रहे थे। सूचना मिलते ही टीम की ओर से इस होटल पर दबिश दी गई और इन्हें वहां से छुड़वाया गया। समिति के सदस्य राकेश पंवार ने बताया कि इन्हें अभी किशोर गृह में रखा गया है। सदस्यों की ओर से इनके माता-पिता की जानकारी जुटा परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि गत सप्ताह शहर में बांगड़ स्टेडियम के पास चल रही रंगाई छपाई फैक्ट्री से 10 बालकों को छुड़वाया गया था। जिसमें मेडिकल करवाने के बाद 7 बच्चों काे नाबालिग पाया गया था।