पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद चौधरी ने सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए लिखा पत्र

सांसद चौधरी ने सीधी हवाई सेवा शुरू करने के लिए लिखा पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदपीपी चौधरी ने बुधवार को नागर विमानन राज्यमंत्री डॉ. मनोज शर्मा को पत्र लिखकर पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर हवाई अड्डे के लिए हवाई सेवा बढ़ाने तथा चेन्नई बेंगलुरु से सीधी हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की है। सांसद चौधरी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के लिए केवल जोधपुर में ही एकमात्र हवाई अड्डा है। जोधपुर सहित पाली, नागौर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, बीकानेर राजसमंद जिलों के निवासी इसी हवाई अड्डे से यात्रा करते हैं। उन्होंने पत्र में बताया कि यह पूरा रेगिस्तानी क्षेत्र है, जो पर्यटन की दृष्टि में भी बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही यहां राजस्थान उच्च न्यायालय, आईआईटी, एम्स, इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नेशनल लॉ स्कूल, बाड़मेर रिफाइनरी के चलते भी बेंगलुरु चेन्नई के लिए सीधी हवाई सेवा की मांग बढ़ रही है। इसके अतिरिक्त यहां हैंडीक्राफ्ट गवार गम का अंतरराष्ट्रीय मार्केट होने के साथ-साथ सोलर पवन ऊर्जा के केंद्र भी स्थापित हैं।

वर्तमान में प्रतिदिन दिल्ली-जोधुपर-दिल्ली मुम्बई-जोधपुर-मुम्बई के लिए आने जाने के लिए दो ही हवाई सेवाएं हैं, जो दिन में 12 बजे से 3 बजे के मध्य ही है। इसके अतिरिक्त जोधपुर से कहीं और जाने के लिए भी कोई सीधी हवाई सेवा नहीं है।

खबरें और भी हैं...