पाली| मंडियारोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को माही
पाली| मंडियारोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को माही बीज पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगला आरती से शुरू हुए कार्यक्रम में शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर खुशहाली की कामना की। दोपहर में मंदिर परिसर में हवन-अनुष्ठान किया गया। रात में भजन संध्या भी हुई। कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने में खटीक समाज अध्यक्ष अंबालाल वागोरिया, नेमीचंद तोसावरा, अमरचंद चावला, श्रवण वागोरिया, हस्तीमल बोराणा, प्रेमराज चौहान तथा जगदीश भीलवारा समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।
बाबा रामदेव मंदिर में हुए कई कार्यक्रम