कलेक्टर ने किया सीसी सड़क का शिलान्यास
मारवाड़ जंक्शन | कस्बेके गुरुदेव नगर रूप रजत विहार में गुरुवार को कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने रूपमुनि महाराज के स्वास्थ की जानकारी ली। इससे पूर्व कलेक्टर ने सीसी सड़क रूप रजत मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संत अमरेश मुनि निराला, सुरेश गुंदेचा, प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, नवरतनमल गुंदेचा, सुकन मुनि, इंद्रचंद राणावत, अनिल पुनमिया, राजेंद्रसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।