सिंधी कॉलोनी के नागरिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर खुद करेंगे रात्रि गश्त
दो दिन पहले हुई घटना के बाद नागरिकों ने लिया निर्णय
भास्करसंवाददाता | पाली
शहरके सिंधी कॉलोनी और रामदेव रोड पर असामाजिक तत्वों द्वारा बढ़ रही घटनाओं को रोकने के लिए अब क्षेत्रवासी आगे आए है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की बिना मदद लिए अब क्षेत्रवासियों ने ही सुरक्षा का जिम्मा लिया है। इसके लिए कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही युवाओं की ओर से रोज रात्रि गश्त भी की जाएगी। जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों के आतंक और बढ़ती चोरी की वारदातों को रोकने के लिए रविवार को झूलेलाल धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व पार्षद ललित प्रीतमानी और सिंधी यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष जय थावानी ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सिंधी कॉलोनी विकास समिति का गठन भी किया गया। लोगों ने बताया कि पूर्व में छेड़छाड़ की घटना होने के बाद सभी क्षेत्र के लोगों ने अपने स्तर पर ही सुरक्षा के इंतजाम करने की ठान ली थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस और प्रशासन की मदद के बिना ही स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में हरीश बेलानी सुभाष तिवारी, गुलाबरॉय, बुलचंदानी, अशोक सिंह राजपुरोहित, राजेश राजपुरोहित, ललित थावानी, हेमंत निहलानी, राधाकिशन शिवनानी, गोविंद और सुनिल दौलतानी आदि लोग मौजूद थे।
क्षेत्र में लगेंगे हाई रिजोल्यूशन के कैमरे
क्षेत्रमें सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी समिति के लोगों ने प्रस्ताव तैयार किया। बैठक में तुलसीदास सबनानी ने सिंधी कॉलोनी में स्थित झूलेलाल मंदिर पर हाई रिजोेलेशन कैमरा लगाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही क्षेत्र के मुख्य चौराहों और गलियों के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह सारे कैमरे नाइट विजन और आधुनिक तकनीक के होंगे।
स्थानीयलोगों की लेंगे मदद
समितिके पदाधिकारियों ने बताया कि इसके लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी। विकास समिति से क्षेत्र के लोगों को को जोड़ा जाएगा। समिति में क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जो भी प्रस्ताव रखे गए है उनमें स्थानीय क्षेत्रवासियों का ही सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया है।