सरकारी स्कूल में लगी आग, पुस्तकें जली
पाली| पुरानाहाउसिंग बोर्ड स्थित सरकारी स्कूल में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से स्कूल में रखी पुस्तकें दस्तावेज जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित सरकारी स्कूल के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखी पुस्तकें जलने लगी। साथ ही कमरे दीवार के निकट सूखा पेड़ भी जलने लगा। छुट्टी का दिन होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग की लपटे देख आस पास के लाेग एकत्रित हो गए।