पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोगड़ फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

गोगड़ फैक्ट्री में भीषण आग से अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और मजदूरों ने मिलकर पाया आग पर काबू

भास्करन्यूज. पाली

औद्योगिक क्षेत्र इलाके में गोगड़ फैब्रिक्स टैक्सटाइल्स में बॉयलर की मशीनरी में शनिवार रात साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। बॉयलर के पास कोयला पड़ा होने से देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की आठ टीमें मौके पर पहुंची, जिन्होंने फैक्ट्री श्रमिकों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में बॉयलर की मशीनरी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई, लेकिन बॉयलर को कोई क्षति नहीं पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। औद्योगिक क्षेत्र इलाके में उद्यमी भैरचंद गोगड़ ने गोगड़ फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की टैक्सटाइल्स फैक्ट्री लगा रखी है। शनिवार रात को बॉयलर की मशीनरी में अचानक आग लग गई। मशीनरी के नीचे ही कोयला की खेप थी जिसने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आग की लपटें बॉयलर तक पहुंची, लेकिन फैक्ट्री के श्रमिकों ने बॉयलर को खाली कर दिया। आग के दौरान फैक्ट्री इलाके की बिजली बंद कर दी गई। सूचना पाकर औद्योगिक थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, कोतवाल देरावरसिंह सोढ़ा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शेष|पेज14



नगरपरिषद तथा शिवाजी नगर अग्नि शमन केंद्र से आठ टीमें मौके पर पहुंचे और सर्च लाइट की रोशनी में आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान फैक्ट्री प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों के साथ आग बुझाने में मदद की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का ब्योरा तो नहीं मिल पाया, लेकिन बताया जाता है कि लाखों रुपए की बॉयलर मशीनरी आग से नष्ट हो गई।

फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।