पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमतो रमतो जाए, आज म्हानो गरबो रमतो जाए...

रमतो-रमतो जाए, आज म्हानो गरबो रमतो जाए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नया बस स्टैंड केसामने स्थित अंबा हवेली में जेसीआई पाली डायनेमिक के तत्वावधान में शनिवार शाम सजी डांडिया रास की रात एक यादगार रात बन गई। तंबोला आरजे मस्ती के साथ सजी इस शाम में देर रात तक युवक-युवतियों ने डांडियों के साथ गरबा नृत्य का लुत्फ उठाया। “घूमे-घूमे रे म्हारो गरबो घूमे’, “टउका करतो जाए माताजी थारो मोरलियो’, “ओढऩी ओढूं ने उड़ी- उड़ी जाए...’ “रमतो रमतो जाए, आज म्हाने गरबो रमतो जाए...’ जैसे गरबा गीतों पर यूथ ने जमकर डांडिया खनकाए। इधर, शहर के हर गली-मोहल्ले में होने वाले गरबा महोत्सव में देर रात तक गुजराती गीत गूंज रहे हैं। इन गीतों पर युवा वर्ग महिलाएं माता के दरबार में गरबा कर अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

जवाहर नगर मेंजगदंबे नवरात्रि पूजन महोत्सव के तहत शनिवार को हवन कार्यक्रम हुआ। हवन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा के नाम की आहुतियां दीं। महोत्सव को लेकर मां नवदुर्गा का पूजन विशेष शृंगार किया गया। स्वामी लखनदास महाराज ने कहा कि महोत्सव में मनोहर कंसारा, भरत राव, भंवरलाल, दिनेश राव, राधा राव, तेजाराम चौधरी, तिलोक पंवार राकेश जैन समेत कई लोग मौजूद थे।

हवन में दी आहुतियां

क्या मस्ती, क्या धूम

गुजराती गरबा पर थिरके युवक-युवतियां

भास्कर न्यूज. पाली

शहरभर में शारदीय नवरात्र में एक ओर जहां देवी भक्त माता की पूजा-अर्चना में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर युवक-युवतियां गरबा कर माता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। शहर में गरबा मंडलों में शाम होते ही गली-मोहल्लों में गरबा नृत्य की धूम मचने लगती है। यहां बच्चों के साथ यूथ भी जमकर गरबा नृत्य करते हैं। डीजे पर तेज साउंड में बजने वाले गुजराती गरबों पर लय और ताल के साथ देर रात तक कदम थिरकते रहते हैं।

टैगोर नगर स्थित शिव मंदिर में महिलाआें ने उत्साह के साथ किया गरबा नृत्य।

बापू नगर में शनिवार को खूब रही गरबा महोत्सव की धूम।

मां की आराधना में खनके डांडिया

बापू नगर स्थितआईजी पब्लिक स्कूल में नवरात्रा महोत्सव के तहत गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या स्नेह भंडारी प्रबंधक कमला चौधरी ने मां अंबे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय की कक्षा प्रथम से नौवी तक के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में गुजराती गानाें पर नृत्य किया। प्