पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबली ने सीएम को दिए बजट को लेकर सुझाव

बाबली ने सीएम को दिए बजट को लेकर सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासीक्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने और क्षेत्र में शराब को प्रतिबंध करने वाली बाबली देवी ने जयपुर में सीएम वसुंधराराजे की अध्यक्षता में आगामी बजट को लेकर हुई बैठक में अपने सुझाव दिए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत महिला प्रोफेशनल्स आैर सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाने वाली महिलाएं थी। जिसमें बाबली का भी नाम था। जानकारी के अनुसार आगामी बजट को लेकर इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान में युवा, महिला प्रोफेशनल्स, एवं प्रतिभाशाली छात्रों के प्रतिनिधियों की बैठक सीएम वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में बाबली ने सेल्फ हेल्थ ग्रुप चलाने वाली महिलाओं को ऋण देने, बैंक की स्थापना और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए। अनपढ़ बाबली देवी ने इस दौरान सभी अधिकारियों के सामने प्रजेंटेशन भी दिया। जिसमें उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

अन्यसमूह की महिलाओं ने यह रखी मांगे

बैठकमें झूंझनू और जोधपुर में स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली महिलाएं भी उपस्थित थी। उन्होंने ने भी प्रत्येक एसएचजी उनके फेडरेशन को रिवॉल्विंग फंड के रूप में राशि देने, प्रत्येक सरकारी कार्यालय में अवाश्यक सामग्री एसएचजी ग्रुप से खरीदने और स्वयं सहायता समूह जो बेहतर कार्य कर रही है उनकी महिलाओं को प्रशिक्षण देने की मांग भी रखी।

महिला बैंक की स्थापना पर दिया जोर

बैठकमें बाबली ने महिला बैंक की स्थापना पर जोर दिया। उसने बताया कि इसके माध्यम से महिलाओं को बैकिंग क्षेत्र में रोजगार मिलने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह को कम ब्याज दरों पर ऋण देने की भी मांग रखी। इसके साथ ही उसने ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल एवं सिंचाई साधनों की उपलब्धता पर भी जोर दिया।

जयपुर में आयोजित बैठक में आगामी बजट को लेकर चर्चा करते सीएम।

खबरें और भी हैं...