पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट की जयंती मनाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट की जयंती मनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | पालीजिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 71वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस भवन में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला कांग्रेस सचिव मीडिया प्रभारी अामीन अली रंगरेज ने बताया कि इसके साथ ही पार्टी के युवा नेता रतन पंवार के आकस्मिक निधन पर उनकी तस्वीर पर भी पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, जिला उपाध्यक्ष एवं सेवादल जिला मुख्य संगठक मोहन हटेला, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, प्रवक्ता जीवराज चौहान, कोषाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, महिला जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, प्रतिपक्ष नेता भंवर राव, निहालचंद जैन, मदन सिंह जागरवाल एस सी विभाग जिलाध्यक्ष रतन उदेश, उपनेता जन्नत खोखर, पार्षद सीताराम शर्मा, जयसिंह सोकडा,प्रकाश चौैहान, ब्लाक प्रवक्ता मासूम अली मेव, सेवादल शहर अध्यक्ष भैराराम गुर्जर, युवा विधानसभा अध्यक्ष गोरधन देवासी, लोकसभा युवा सचिव मनीष राठौड़ आदि मौजूद थे।





घनश्याम भाटी, सुरेश राव, जगदीश प्रजापत आैर लक्ष्मण दमामी समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...