पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो डिस्कॉम कर्मचारी से की मारपीट

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो डिस्कॉम कर्मचारी से की मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शराबके पैसे नहीं देने पर बुधवार रात 8 से 10 शराबियों ने टैगोर नगर जीएसएस पर कार्यरत कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डिस्कॉम के सहायक अभियंता मनीष माथुर, कनिष्ठ अभियंता पारुल शर्मा हेल्पर राजेश मेवाड़ा ने कर्मचारी को घायलावस्था में बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। इस मामले को लेकर डिस्कॉम अधिकारियों द्वारा पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट भी दी गई। पुलिस के अनुसार शहीद नगर रामलीला मैदान निवासी सोहनलाल पुत्र टीकाराम टैगोर नगर जीएसएस में टेक्नीकल हेल्पर है। बुधवार रात 9.30 को टैगोर नगर जीएसएस में ड्यूटी करते समय विवेक वागोरिया, कैलाश मेघवाल, जग्गू अजीत सिंह समेत कुल 8 से 10 जने जीएसएस पहुंचे और टेक्नीकल हेल्पर सोहनलाल से शराब के पैसे मांगने लगे। साथ ही सोहनलाल को शराब लेकर आने की बात कही। शेष| पेज 15



शराबियोंको पैसे नहीं देने पर उन्होंने एकराय होकर सोहनलाल से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद सभी शराबी वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इन शराबियों ने दो अन्य जगहों पर उत्पात मचाकर लोगों से दारू के लिए पैसे भी मांगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पाली. बांगड़अस्पताल में उपचाराधीन घायल डिस्कॉम कर्मी।

खबरें और भी हैं...