कक्षा कक्षों का शिलान्यास
पाली. राजस्थानकांउसिल ऑफ सैकंडरी एज्युकेशन जयपुर द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पंडित अशोक के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कक्षा कक्षों के कार्यों का शिलान्यास किया गया। विद्यालय में 7 कक्षा कक्षों का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा, प्रधानाचार्य नरेंद्रकुमार राजा, प्रतिपक्ष नेता राकेश भाटी, जिला प्रवक्ता मूलसिंह भाटी, शिवलाल प्रजापत, सरोज अग्रवाल, त्रिभुवन त्रिवेदी, गजेंद्र दवे, प्रकाशचंद ओझा, कानाराम वागोरिया, रामलाल कुमावत समेत कई स्कूल शिक्षक नागरिक मौजूद थे।
बांगड़ स्कूल में कक्षा कक्ष का शिलान्यास करते विधायक पारख।