बारहठ किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बने
पाली | किसानमोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम चौधरी ने जिला किसान मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमर सिंह बारहठ खारिया सोडा को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया हैं। चौधरी ने बताया कि बारहठ की नियुक्ति से जिला किसान मोर्चा को और मजबूती मिलेगी एवं प्रधानमंत्री की ’’नई किसान नीति’’ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जल स्वावलंबन अभियान को आम जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।