श्री श्रीयादे जयंती पर आज कलश यात्रा
पाली| प्रजापतिसमाज प्रजापति महासेना के तत्वावधान में बुधवार को सूरजपोल स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर में माता की जयंती मनाई जाएगी। प्रवक्ता नरेश जलवानिया ने बताया कि श्री श्रीयादे जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही पुष्कर की पुष्प माला से मूर्ति को सजाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूरजपोल मंदिर से सर्राफा बाजार, पुराना बस स्टेंड से होते हुए इंद्रा कॉलोनी तक कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।