वीरवर राव चौपाजी जयंती 11 को
पाली| मंदिरश्री जानराय ट्रस्ट झीतड़ा के तत्वावधान में गुरूवार को रोहट स्थित जानराय मंदिर में वीरवर राव चौपाजी की जयंती मनाई जाएगी। ट्रस्ट सचिव इंद्रसिंह चांपावत ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति के कार्यकर्ता सहित पदाधिकारी गांव गांव संपर्क कर रहे है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्य सौपा गया है।