पाली | जिलेभरमें बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का
पाली | जिलेभरमें बुधवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेडाजोल दवा पिलाई गई। इस अवसर पर बालिया स्कूल में चिकित्सा विभाग की ओर से कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. एसएस शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को कृमि नाशक एल्बेडाजोल दवा पिलाई गई।
इसके साथ ही उन्हें पेट से होने वाली विभिन्न बीमारियों और इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि वंचित रहे बच्चों को 15 फरवरी को मोप-अप राउंड में दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. एमएस राजपुरोहित, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शांता मेघवाल, बालिया स्कूल प्राचार्य आशा सोनी, आरसीएचओ डाॅ. दीपक तंवर, एएनएम जिला प्रशिक्षण केंद्र के केसी सैनी, सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी जगदीश चंद्र राठौड़, एपीसी नरपत सिंह, अभियान के जिला समन्वयक ओमप्रकाश, जिला आईईसी समन्वयक नंदलाल शर्मा और डॉ. आशुतोष बंसल समेत कई चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
आंगनबाड़ी केंद्र स्कूलों में भी पिलाई गई दवा
इस अभियान के तहत जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र पर भी डी-वार्मिंग डे का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। वहीं जिले के सरकारी, निजी, नवोदय विद्यालयों समेत मदरसों में भी बच्चों को इसके बारे में जानकारी दे उन्हें दवा पिलाई गई। इसके साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी अपील चिकित्सा अधिकारियों की ओर से की गई।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को पिलाई दवा