पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातड़िया गांव में बाइक सवार युवक पर पैंथर का हमला, ब्यावर रेफर

रातड़िया गांव में बाइक सवार युवक पर पैंथर का हमला, ब्यावर रेफर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवदर : धवली के पास फिर आया पैंथर

भास्कर न्यूज | पाली/सेंदड़ा

सेंदड़ाक्षेत्र में पैंथर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उनके आबादी क्षेत्र में घुसने और लोगों पर हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। रविवार देर रात रातडिय़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर आबादी क्षेत्र में पहुंचे पैंथर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे ब्यावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन में यह पैंथर के हमले की दूसरी घटना है।

वन विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले में जवाई क्षेत्र अौर सेंदड़ा के पहाड़ी इलाकों में पैंथरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सेंदड़ा क्षेत्र में ही इनके हमले की घटना बढ़ने का मुख्य कारण इनके हैबिटॉट कॉरिडोर में असंतुलन को माना जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में पैंथर परिवारों को तो खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में भोजन मिल पा रहा है और ही रहने के लिए सुरक्षित स्थान। ऐसे में यह आबादी क्षेत्र में घुसकर इंसानों और मवेशियों पर हमला कर इन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। शेष| पेज 12



रातमें बाइक सवार पर हमला कर किया घायल

थानाक्षेत्र के रातडिया ग्राम पंचायत सरहद पर बाइक सवार युवक पैंथर के हमले से घायल हो गया। उसे बाद में ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ढीमड़ी रातडिया निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मणसिंह रविवार रात को अपने पुत्र हनुमान सिंह के साथ रास से रातडिया बाइक पर जा रहा था। तभी बादी घाटी सरहद में अचानक पैंथर ने बीच राह में आकर पंजा मारकर उसे जख्मी कर दिया। पीछे से रहे अन्य बाइक सवार युवकों ने बाइक की रोशनी की तो पैंथर वहां से भाग गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से धर्मेंद्र सिंह को ब्यावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी केसरपुरा ग्राम में पैंथर आबादी क्षेत्र में प्रवेश कर गया था, जहां एक बकरे को भी शिकार बनाया था। पैंथर के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जवाई-सेंदड़ा में करीब 50 से अधिक पैंथर फैमिली, सबसे आक्रामक सेंदड़ा क्षेत्र के

जवाईपैंथर कंजर्वेशन और सेंदड़ा क्षेत्र में करीब 50 से अधिक पैंथर फैमिली है। इनमें से सबसे कम पैंथर फैमिली भी सेंदड़ा क्षेत्र में हैं। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में करीब 10 पैंथर फैमिली है लेकिन इसके बाद भी हमले की घटनाएं सबसे अधिक इसी क्षेत्र से सामने आती है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस क्षेत्र में पैंथर फैमिली के लिए सुरक्षित स्थान और खाने के साथ ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह अधिक आक्रामक होते जा रहे हैं।

सेंदड़ा. पैंथरके हमले से घायल धर्मेंद्रसिंह का ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...