पाली| श्रीविश्वकर्मा सेवा समिति एवं जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल के
पाली| श्रीविश्वकर्मा सेवा समिति एवं जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को वीर दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा भवन में बाल मेले का आयोजन किया गया। समिति सचिव प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, चित्रकला, कैरम, मेहंदी म्यूजिकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जांगिड़ समाज के मेले में दिखा उत्साह