एबीवीपी ने किया विरोध-प्रदर्शन
जेएनयूदिल्ली में हो रही देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसको लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता बांगड़ कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए। जहां एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री निशांत दवे कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक सोनी के नेतृत्व में बांगड़ कॉलेज द्वार से देशद्रोहियों की शवयात्रा निकाल कर सूरजपोल पहुंचे। सूरजपोल पर नारेबाजी कर देशद्रोहियों का पुतला जलाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पाली. सूरजपोल पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।