शील रतन महाराज की 50 वीं वर्षगांठ पर निकली 108 यात्रा
श्रीजीरावला पार्श्वनाथ 108 यात्रा समिति मानपुरा भाखरी सेठ नवलचंद सुप्रतचंद जैन देव का पेढ़ी के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शील रतन महाराज की 50 वी वर्षगांठ पर साध्वी भाग्यपूर्णा आनंद पूर्णा मसा के सानिध्य में 108 यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के ताराचंद जैन ने बताया कि 108 यात्रा में रुकमा, चंपालाल बोकडिय़ा, धनराज बोकडिय़ा ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें केवलचंद बोकडिय़ा, पारसमल बोकडिय़ा, पदमावती डाइंग, शांतिलाल चंडालिया ने परिवार सहित भाग लिया। जैन से बताया कि यात्रा साधकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 5 बजे आरंभ कर दी जाती है। यात्रा के बाद 11 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना उपवास किया जाता है।
पाली. मानपुरा भाखरी स्थित जैन मंदिर में पालना खेलती युवतियां।