पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बनाने का कार्य शुरू

परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस आरसी बनाने का कार्य शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग में एक सप्ताह से स्मार्ट कार्ड की स्टेशनरी नहीं होने के कारण आरसी ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं हो रहे थे। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ड्राइविंग लाइसेंस एवं गैर परिवहन आरसी बनाने के लिए सामग्री नहीं होने से पेंडेंसी लगातार बढ़ती ही जा रही थी। इसके चलते पिछले एक सप्ताह से परिवहन विभाग में 500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस एवं गैर परिवहन आरसी के 600 से भी ज्यादा आवेदन लंबित हो गए थे। इसी को लेकर भास्कर ने “स्मार्ट कार्ड के अभाव में ड्राइविंग लाइसेंस-आरसी बनाने का कार्य ठप’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद हरकत मे आए विभाग ने ठेका फर्म को नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद ठेका फर्म ने तत्काल सामग्री मंगवाई और कार्य प्रारंभ कर दिया। मंगलवार को ठेका फर्म ने ड्राइविंग लाइसेंस के 250 स्मार्ट कार्ड और गैर परिवहन आरसी के 200 स्मार्ट कार्ड जारी किए। जिला परिवहन अधिकारी सीपी गुप्ता ने बताया कि दो तीन में पूरी पेंडेंसी को निपटा दिया जाएगा और इसके बाद कार्य सुचारू रूप से चलेगा।

संबंधितफर्म को नोटिस जारी किया है

^इसबारे में संबंधित फर्म के प्रतिनिधियों को नोटिस दे दिया हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है की देर तक काम करके बुधवार तक सारी पेंडेंसी खत्म कर दी जाएगी। -सीपी गुप्ता, डीटीओ, पाली

खबरें और भी हैं...