ताड़केश्वर रामेश्वर मंदिर के पुजारी का निधन
पाली|ताड़केश्वर रामेश्वरमंदिर के पुजारी लक्ष्मीचंद दवे का सोमवार को निधन हो गया। दवे पिछले 25 वर्ष से मंदिर की सेवा-पूजा करने का कर्तव्य निभा रहे थे। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। 68 वर्षीय दवे श्रीमाली ब्राह्मण समाज में सक्रिय कार्यकर्ता थे। अपने जीवनकाल में दवे ने समाज हित के लिए कई कार्य किए। दवे के निधन होने पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गहरा शोक है।