अपना घर आश्रम से प्रभु को दी विदाई
पाली | अपनाघर आश्रम की ओर से मंगलवार को आश्रम के सदस्यों ने प्रभु की विदाई की। आश्रम के अध्यक्ष अमरचंद बोहरा ने बताया कि आश्रम के सदस्य गत वर्ष 6 अक्टूबर को सर्वोदय नगर रेलवे फाटक के निकट बीस वर्षीय प्रभु विलास पुत्र कुंजीलाल को अचेत अवस्था में एंबुलेंस की मदद से आश्रम लेकर आए। यहां डॉ. जीके पुरोहित अपना घर आश्रम की टीम ने प्रभु विलास का इलाज किया। प्रभु के ठीक होने पर टीम ने प्रभु से उनके निवास स्थान का पता किया। इस पर प्रभु ने खुद को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के तारसा गांव का निवासी बताया। इस पर आश्रम की टीम ने प्रभु के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद प्रभु के परिजन पाली पहुंचे जिनके साथ मंगलवार को प्रभु की विदाई की गई। इस मौके पर आश्रम के राजेंद्र मेहता, अमरचंद बरलोटा, अजय लोढ़ा कौशल मौजूद थे।