पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभागीय आयुक्त लाहोटी ने किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त लाहोटी ने किया निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़

स्थानीयएसडीएम कार्यालय का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अचलाराम, तहसीलदार पन्नालाल पटेल और बीडीआे प्रमोद दवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आयुक्त ने क्षेत्र में विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों की जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने अपनी समस्याआें को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने नियमित रूप से सुनवाई करवाने की मांग करते हुए बार से जुड़ी अन्य समस्याआें के निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर आयुक्त सुगम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली रेवेन्यू से संबंधित पेंडेंसी की जानकारी भी ली। उन्होंने जल्द पेंडिंग मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान चैतन चौधरी, अनवर हुसैन आदि मौजूद थे।

मारवाड़ जंक्शन. कार्यालय का निरीक्षण करते संभागीय आयुक्त लाहोटी।

संभागीय आयुक्त लाहोटी ने निरीक्षण किया

मारवाड़ जंक्शन. कस्बेके उपखंड कार्यालय का संभागीय आयुक्त रतन लाहोटी ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से विभागवार पंजिकाओं,पत्रावली का अवलोकन किया। उन्होंने एसड़ीएम अनवर अली खान को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की योजनाओं की समय पर मॉनिटरिंग की जाए। इस अवसर पर तहसीलदार भागीरथ चौधरी,डिस्काॅम के सहायक अभियंता आर.एस.हाड़ा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...