पाली| बांगड़कॉलेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के तहत सोमवार को
पाली| बांगड़कॉलेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के तहत सोमवार को युवा सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष मोतीसिंह चंपावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल राजपुरोहित चाड़वास, राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यशपाल सिंह कुंपावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह कुंपावत समेत छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
युवा सरकार समारोह का आयोजन