अंबा देवी के घर में जश्न, खुशियों का मेला
उदयपुर| दैनिकभास्करकी सबसे बड़ी प्रतियोगिता जीतो 10 करोड़ के लकी ड्रा में बम्पर प्राइज बीएमडब्ल्यू कार जीतने वाली उदयपुर के शारदानगर निवासी अंबा देवी के घर पर रविवार को जश्न का माहौल था। उन्हें बधाई देने और खुशियों में शरीक होने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ही नहीं आस-पड़ोस के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। दैनिक भास्कर परिवार की ओर से उनका सम्मान किया गया। 59 वर्षीय अंबा देवी ने बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्हें एक बार तो विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने कहा िक मेरी नातिन पूजा के पास फोन आया तो उसे लगा कि फेक कॉल है, तो उसने कॉल काट दिया। दोबारा कॉल आने पर पूरी जानकारी ली तो पूरा परिवार खुशी के मारे झूम उठा।
परिवार के साथ मनाई खुशियां
रविवारको जैसे ही लोगों ने अखबार पढ़ा। उनके घर बधाई संदेश के फोन आना शुरू हो गए। सुबह से ही रिश्तेदारों का तांता लग गया। अंबा देवी ने बेटी और उनके परिवार वालों के साथ मिलकर इस खास मौके को सेलिब्रेट किया।
शाम को हुए सम्मान समारोह में वार्ड पार्षद जगत नागदा ने आंबा देवी का सम्मान किया। साथ ही शारदा नगर हॉकर चुन्नीलाल पालीवाल का भी सम्मान किया गया।
भगवान के आगे रखी थी नामों की चिट
बेटीशांता देवी ने बताया कि जब वे कूपन भर रहे थे तो नाम भरने से पहले उन्होंने सभी घर के सदस्यों के नामों की चिट मंदिर में भगवान के सामने रखी थी। सबसे पहली चिट मां अंबा देवी के नाम की निकली तो सभी ने निर्णय लिया कि उन्हीं के नाम से कूपन भरेंगी।
दस साल से भास्कर की पाठक अंबा देवी ने बताया कि जब तक भास्कर नहीं पढ़तीं उनका दिन शुरू नहीं होता। पहले पन्ने पर छपने वाले सुविचार जरूर पढ़ती हैं। वे कहती हैं की सकारात्मक खबरें पढ़ने से दिन अच्छा रहता है। भास्कर की नो निगेटिव थीम समाज को नई दिशा देने का काम कर ही हैं। अंबा देवी की एक ही बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी बेटी शांता कुंवर ने बताया कि जब वे 11 साल की थी तब पिता का देहांत हो गया था। मां ने बड़ा संघर्ष कर उनकी परवरिश और शादी की। अंबा देवी आज भी सिलाई करती हैं।