पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | राष्ट्रीयतंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत सोमवार को रोहट सीएचसी में चिकित्साकर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनटीसीपी के जिला सलाहकार डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में तंबाकू से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में उन्होंने सभी को इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तंबाकू में जो जहरीले रसायन होते है उससे व्यक्ति की विभिन्न हिस्से में कैंसर, हृदयाघात, लकवा अन्य जानलेवा बीमारियां हो सकती है। कार्यशाला में मनोवैज्ञानिक संगीता जोधा ने कोटपा की धाराओं के बारे में बताया। कार्यशाला में चिकित्सा अधिकारियों की ओर से प्रजेंटेशन भी दी गई। इस अवसर पर रोहट बीसीएमओ डॉ. जितेंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक भवानी सिंह, जिला आईसीसी समन्वयक नंदलाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सिंह भाटी और डीईओ रेवतराम प्रजापति समेत कई चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...