पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरोहित विकास समिति के 51 में से 50 पदाधिकारी निर्विरोध घोषित

राजपुरोहित विकास समिति के 51 में से 50 पदाधिकारी निर्विरोध घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | राजपुरोहितविकास समिति के 51 सदस्यों के चुनाव में संगठित समाज की एकता का संकल्प लेते हुए राजपुरोहित समाज ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी जबरसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एकता का परिचय देते हुए समाज की जाजम पर सभी प्रत्याशियों ने सर्व सम्मति से आमराय बनाकर पाली शहर के प्रत्येक क्षेत्र से समाज ने अपने स्तर पर विकास समिति के सदस्यों का चयन कर चुनाव के लिये उन्हें अधिकृत बनाकर निर्वाचन के लिये भेजा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि अध्यक्ष के पद के लिए औंकारसिंह बिकरलाई, भैरुसिंह मादड़ी, शिवेंद्रसिंह सुकरलाई सोहनसिंह पिलोवनी के मध्य अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगे। अध्यक्ष पद के लिए 18 फरवरी को चुनाव कराएं जाएगे।

यहपदाधिकारी निर्विरोध चुने गए : विक्रमसिंहवरिष्ठ उपाध्यक्ष, नाथुसिंह भैसाणा किरणसिंह पाली उपाध्यक्ष, नारायणसिंह चाडवास गजेंद्रसिंह पिलोवनी सचिव, गुलाबसिंह ठाकुरला कोषाध्यक्ष, अमरसिंह रूपावास उप कोषाध्यक्ष, भंवरसिंह धांगड़वास, उत्तमसिंह मादड़ी सह सचिव, मांगूसिंह दूदावत, जुगल किशोर ठाकुरला संगठन मंत्री, विजयसिंह, धनसिंह धूरासनी को प्रचार मंत्री बनाया है। वहीं माधोसिंह कोसाणा, मदनसिंह भैसेर, इंद्रसिंह बाडवा, रतनसिंह वणदार, रमेशसिंह ‘‘राजा’’ पूनायता, रोशनसिंह सुकरलाई, गणपतसिंह मंडली, रोहितसिंह आकड़ा वास, करणीसिंह पिलोवनी, मोहनसिंह हेमावास, रामेश्वरसिंह सुकरलाई, नंदुसिंह बाडवा, गणपतसिंह बावड़ी, रिडमलसिंह, देवेंद्रसिंह पूनायता, हनुमानसिंह घोड़ावड़, कैलाशसिंह ठाकुरला, रमेशसिंह पिलोवनी, मदनसिंह खैरवा, पर्वतसिंह, मोहनसिंह, शैतानसिंह, कानसिंह, बद्रीसिंह, रामसिंह, चैनसिंह, अशोकसिंह, मदनसिंह, बलवंतसिंह जालमसिंह को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित कर 80 प्रतिशत युवा एवं 20 प्रतिशत अनुभवी बुजुर्गों की टीम घोषित की गई है।



खबरें और भी हैं...