नरपतसिंह डीएसपी पद पर पदोन्नत
खिंवाड़ा | उदयपुरशहर में यातायात पुलिस निरीक्षक पद पर तैनात नरपतसिंह रावल को राजस्थान पुलिस सेवा में उप अधीक्षक पद पर पदोन्नति मिलीं है। वे पाली जिले के खिंवाड़ा गांव के रहने वाले है। हाल में राज्य सरकार ने सीआई स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की डीपीसी की थीं। इसमें वर्ष 1997 बैच के 35 निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप अधीक्षक बनाया गया है। गत सप्ताह इसके आदेश जारी किए गए हैं। अभी उन्हें वर्तमान पद पर ही रखा गया है। वे उदयपुर रेंज के विभिन्न जिलों के पुलिस थानों मे एचएसओ रह चुके हैं।