पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु भगवंतों का नगर प्रवेश, स्वागत किया

गुरु-भगवंतों का नगर प्रवेश, स्वागत किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

कस्बेके गुरुदेव नगर में नवनिर्मित रूप रजत विहार के त्रि-दिवसीय उद्‌घाटन समारोह में भाग लेने मंगलवार को लोकमान्य संत रूपमुनि महाराज सा तथा उपप्रर्वतक सुकनमुनि महाराज, अमृत मुनि महाराज, डॉ. अमरेश मुनि निराला महाराज सा आदि ठाणा ने साध्वीवृंदों के साथ नगर प्रवेश किया। इस मौके पर पंचायत समिति से रूप रजत विहार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही जिनेन्द्र विहार से कलश यात्रा को भी प्रारंभ किया गया। कस्बे के अजमेरी फाटक के पास दोनों शोभायात्रा एक रूप ले कर रूप रजत तक पहुंची। इस दौरान रूप मुनि ने पंचायत समिति प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत के कोष से निर्मित सीसी सड़क रूप रजत मार्ग का भी लोकार्पण किया। रूप रजत फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सुरेश गुंदेचा ने बताया कि नवनिर्मित भवन में संत-साध्वियों का मंगल प्रवेश हुआ। इसके पश्चात स्थानक भवन का उद्‌घाटन फाउंडेशन के चेयरमैन शांतिलाल सुराणा परिवार द्वारा फीता काट कर किया गया। गुरु भगवंतों द्वारा शांति जाप एवं उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं द्वारा नवकार मंत्र का जाप किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र देवासी, चेयरमैन शांतिलाल सुराणा, अध्यक्ष नवरतन मल गुंदेचा,उपाध्यक्ष सुरेश गुंदेचा, गौतमचन्द गुगलिया, उपाध्यक्ष हनुमान खिंवेसरा, कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा, शांतिलाल पटवा, एसडीएम अनवर अली खान, थानाप्रभारी भुटाराम विश्नोई, प्रधान सुमेरसिंह कुंपावत, सरपंच आशा सैनी, मलसाबावड़ी सरपंच पवन जैन, सवराड़ सरपंच कैलाश सांवलोत, सुरेश मरलेचा, भिकमचन्द खिंवेसरा, गणपत जैन, सज्जन टपरावत, हेमन्त पीपाड़ा, महावीर जैन, हेमन्त जैन, कुमारपाल, महेन्द्र प्रजापत आदि मौजूद थे। मंगलवार शाम को दिल्ली के कलाकार बंटी-सानिया ग्रुप ने गुरुभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

मारवाड़ जंक्शन. नगर प्रवेश करते संत रूपमुनि महाराज।

खबरें और भी हैं...