युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का स्वागत
मारवाड़ जंक्शन | कस्बेके हॉस्पिटल रोड़ पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष छैलेंद्रसिंह बिठौड़ा का माला-साफा पहना कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके उन्होंने कहा कि वर्तमान में समय में युवा राजनीति की महत्वपूर्ण धुरी है। इस दौरान कल्याणसिंह, डूंगरसिंह धनला, गजेंद्र सिहं वार्डपंच, नरेश सांवलानी, दिनेश नाथ, रमेश आसवानी, डाऊसिहं रावत, राजू भाई जोजावर, किशन सिहं, पंचायत समिति सदस्य शैतानसिंह जैतावत आदि मौजूद थे।