पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकारिणी की संख्या 21 से बढ़ाकर 51 की

कार्यकारिणी की संख्या 21 से बढ़ाकर 51 की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकारिणी की संख्या 21 से बढ़ाकर 51 की

मुख्यनिर्वाचन अधिकारी जबरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पूर्व में विकास समिति की 21 सदस्याई कार्यकारिणी कार्यरत थी, परंतु पाली में समाज की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम से पूर्व आम बैठक ने विकास समिति की 21 से बढ़ाकर कार्यकारिणी संख्या 51 कर दी थी। जिसमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेट्री, कोषाध्यक्ष, उप कोषाध्यक्ष, दो-दो संगठन मंत्री प्रचार मंत्री के पद सृजित किए गये थे। उसी अनुसार विकास समिति का गठन किया गया है। सहकारी अधिनियम एवं राजपुरोहित समाज ने चुनाव में जो गाइडलाइन तय की थी उसी अनुरूप सहकारी अधिनियमों के अन्तर्गत आम सभा में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...