एसडीएम ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक
जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में हुई बैठक, डॉक्टर एएनएम को किया पुरस्कृत
भास्करन्यूज | पाली
चिकित्साविभाग की ओर से चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा और उनके निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने को लेकर मंगलवार को जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में एसडीएम विशाल दवे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को आयोजित होने वाले डि-वार्मिंग डे, शिशु स्वास्थ्य दिवस, आरोग्य राजस्थान स्वास्थ्य शिविर, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रसूति नियोजन दिवस, सुरक्षित मातृत्व दिवस, कुशल मंगल कार्यक्रम, आरसीएच रजिस्टर सत्यापन, विपस, पीसीटीएस साफ्टवेयर प्रशिक्षण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण सहित मासिक प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की और सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पाली ब्लाक के गुंदोज पीएचसी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार मेवाड़ा बालेलाव उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम राजेश्वरी को स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पाली बीसीएमओ डाॅ. वीरेंद्र चौधरी, बीपीएम प्रेमाराम, ब्लाक आशा फेसिलिटेटर नत्थुलाल बामणिया, सूचना सहायक रामकृष्ण, संगणक विमल वर्मा समेत चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, जीएनएम और मेल नर्स आदि उपस्थित थे।
डाॅक्टर को पुरस्कृत करते एडीएम।