पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुराई जीप पुलिस ने जंगल से बरामद की

चुराई जीप पुलिस ने जंगल से बरामद की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ जंक्शन | मारवाड़जंक्शन पुलिस ने मंगलवार को बाडिय़ा गांव से चुराई जीप को जंगल से बरामद कर लिया। बाडिय़ा गांव के गोविंदसिंह राजपूत की जीप को उसके दोस्त मांगीलाल देवासी निवासी केरली ने लापी निवासी दौलाराम की मदद से चुराई थी। मांगीलाल पर काफी कर्जा चढ़ गया था, जबकि उसकी खुद की बोलेरो जीप खराब हो रखी है। उसे ठीक कराने के लिए भी रुपयों की जरूरत थी। इसके चलते उसने अपने दोस्त गोविंदसिंह की जीप को चुरा लिया था। गोविंदसिंह ने कर्ज में डूबे मांगीलाल को मदद के लिए एक लाख रुपए उधार में दे रखे थे। मारवाड़ जंक्शन एसएचओ भूटाराम विश्नोई ने बताया कि केरली निवासी मांगीलाल पुत्र नेनाराम ने खिंवाड़ा में कपड़े की दुकान लगा रखी है, जिसमें उसे काफी घाटा लग गया। उसके पास जीप भी है, लेकिन उसे ठीक कराने के लिए भी दो-तीन लाख रुपए की जरूरत है।



मांगीलाल पर व्यापारियों का खासा कर्जा भी चढ़ गया था। कर्ज उतारने के लिए मांगीलाल ने बाडिय़ा निवासी अपने दोस्त गोविंदसिंह राजपूत से भी रुपए ले रखे थे। आरोपी मांगीलाल ने गत शुक्रवार को लापी गांव के अपने अन्य दोस्त दौलाराम देवासी की मदद से बाडिय़ा गांव से गोविंदसिंह की जीप चुराई और उसे जंगल में ले जाकर छिपा दिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने यह जीप बरामद कर ली।

चारदिन पहले ही चाबी चुरा ली थी : पुलिसको पता चला है कि गोविंदसिंह राजपूत की जीप चोरी करने के लिए आरोपी मांगीलाल ने चाबी निकाल ली थी। चाबी नहीं मिलने पर गोविंदसिंह ने जीप का लॉक बदलने की योजना मांगीलाल को भी बताई थी। इससे मांगीलाल की योजना पर पानी फिरने लगा तो उसने चार दिन बाद ही जीप को चुरा लिया था।

खबरें और भी हैं...