पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन के लिए निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन के लिए निरीक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | दयालपुराग्राम पंचायत के दयालपुरा खेड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन को लेकर हो रहे विवाद के संबंध में मंगलवार को पंचायत समिति की टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम पंचायत सरपंच ग्राम सेवक से पूर्व में ग्राम पंचायत की ओर से लिए गए प्रस्ताव के तहत आवंटित की गई जमीन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने जमीन का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जिस जगह जमीन आवंटित की गई, वहां पिछले 20 सालों से गांव के दो जनों ने 91 के तहत कब्जा कर रखा है। दोनों व्यक्ति पिछले दस सालों से धारा 91 के तहत जारी नोटिस के आधार पर सरकार को रसीद भी कटवा रहे है। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति एईएन मोहम्मद शाकिर, कनिष्ठ लिपिक ललित शर्मा, पंचायत प्रचार प्रसार अधिकारी मनोज भाटी, ग्राम सेवक मणिहारी हीरालाल, दयालपुरा ग्राम सेवक दुर्गाराम, पटवारी शंकर सिंह, सरपंच दियाली पटेल, गणेश पटेल तत्कालीन ग्राम सेवक आलोक शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...