नर्सेज कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
पाली | राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन पाली ब्लॉक नर्सेज की बैठक जिलाध्यक्ष महेश बागड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश व्यास, झूमरलाल पालीवाल दिलीप सिंह राठौड़ संगठन मंत्री तुलसीराम शर्मा, खेल कूद एवं सांस्कृतिक मंत्री रणवीरसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन के जालमसिंह ने बताया कि बैठक में पाली ब्लॉक में नर्सेज के चुनाव करवाए गए। जिसमे संरक्षक दलपतसिंह राठौड़, ब्लाॅक उपाध्यक्ष नरेंद्र खंडेलवाल ब्लाॅक सचिव राजूदास गायत्री व्यास, ब्लाॅक कोषाध्यक्ष हरीश मीणा हाजी मोहम्मद, ब्लाॅक संगठन मंत्री मीनाक्षी सक्सेना जयदीपसिंह शिवदेवी, ब्लाॅक प्रवक्ता रूपाराम चौधरी, पारसमल ब्लाॅक आई.टी. प्रकोष्ठ मुरलीधर शर्मा राजेश्वरी शर्मा ब्लाॅक प्रचार एवं प्रसार मंत्री कैलाश कुमार निर्मला ब्लाॅक कार्यालय मंत्री जया जेकब विक्रम सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य एलीयम्मा सेम्यूल भंवरलाल गोदावत को ब्लाॅक कार्यकारिणी में लिया गया। पाली ब्लाॅक के मोहनी जोशी जगदीश पालीवाल ओटाराम मधुबाला व्यास, प्रमिला सैन सहित नर्सिंग स्टाॅफ उपस्थित था।