शनिधाम ट्रस्ट ने कराया एसएमएस अस्पताल के बर्न यूनिट का जीर्णोद्घार
बर्न यूनिट का निरीक्षण करते दाती महाराज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री।
यूनिट का पूरा मैंटेनेंस उठाएगा शनि धाम, इसी यूनिट में बनाया गया है आईसीयू वार्ड, 50 बेड की क्षमता वाला होगा यह आधुनिक वार्ड
भास्करन्यूज | पाली
शनिधाम ट्रस्ट संस्थापक दाती मदन महाराज की ओर से जयपुर में एसएमएस अस्पताल में बने बर्न यूनिट का जीर्णोद्घार कराया गया है। यह यूनिट 50 बैड की क्षमता समेत पूरी तरह से आधुनिक होगा। इसके साथ ही इसके रख-रखाव का जिम्मा भी शनिधाम ने लिया है। जिसका लोकार्पण 15 फरवरी तक भी किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज ने बर्न यूनिट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में सीएम वसुंधरा राजे ने इस यूनिट को शनिधाम को गोद देने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर पूरी यूनिट का जीर्णोद्घार कर उसे आधुनिक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस यूनिट में ही आईसीयू यूनिट भी बनाई गई है। यह दोनों यूनिट 50 बैड की क्षमता वाली होगी। इसके साथ ही प्रत्येक बैड आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस यूनिट के रख-रखाव का जिम्मा भी शनि धाम ट्रस्ट का ही रहेगा। इस अवसर पर एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेडेंट मान प्रक्राश, डिप्टी सुपरिटेडेंट अजीत, मां श्रद्धा और नरेश ओझा आदि उपस्थित थे।
शनिधामही करेगा रख-रखाव, स्टॉफ की भी जिम्मेदारी
इसयूनिट में आने वाले मरीजों को पूरी सुविधा मिले, इसके लिए शनि धाम ट्रस्ट की ओर से अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा। इस यूनिट का पूरा रख-रखाव भी शनिधाम की तरफ से किया जाएगा। मां श्रद्धा ने बताया कि यूनिट के लिए अस्पताल कर्मचारियों के अलावा 4 अतिरिक्त स्टाफ शनिधाम की ओर से लगाए जाएंगे। जो यूनिट के रख-रखाव और मरीजों की सुविधाओं के बारे में ध्यान रखेंगे। इसके साथ ही वह अस्पताल कर्मचारियों के कार्य में भी सहयोग करेंगे।