पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब पूरे शहर में सप्लाई हो रहे पानी की होगी जांच

अब पूरे शहर में सप्लाई हो रहे पानी की होगी जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सप्लाई हो रहे दूषित पानी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जलदाय विभाग के साथ चिकित्सा विभाग को पूरे शहर में सप्लाई किए जा रहे पानी की सैंपलिंग लेने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए जलदाय चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जारी आदेश में कलेक्टर ने दोनों विभागों की टीम को पानी के सैंपल लेकर इसकी जांच जोधपुर में करवाने के निर्देश दिए हैं। अब दोनों विभागों की ओर से बुधवार से ही सैंपलिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार नाडी मोहल्ला क्षेत्र से लिए पानी के सैंपल की जांच में ई-कोलाई मिलने के बाद प्रशासन भी हरकत में गया है। कलेक्टर कुमारपाल गौतम ने मंगलवार को जलदाय और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पूरे शहर में सप्लाई हो रहे पानी की सैंपलिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब दोनों विभागों के अधिकारी अलग-अलग टीम का गठन कर शहर में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल लेकर उनमें क्लोरिनेशन और बैक्टीरियल जांच करवाएंगे। शेष|पेज15





अधिकारियोंके अनुसार पानी के सैंपल की जांच भी जोधपुर में ही करवाई जाएगी। गौरतलब है कि नाडी मोहल्ला क्षेत्र में पीलिया के रोगी सामने आने के बाद जलदाय विभाग की ओर से 20 और चिकित्सा विभाग की ओर से 4 पानी के सैंपल लिए गए थे। जलदाय विभाग ने अपनी रिपोर्ट में पानी को शुद्ध बताया था, जबकि चिकित्सा विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया था और सप्लाई हो रहे पानी को संदिग्ध श्रेणी में रखा था। इस मुद्दे को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।

इन कॉलोनियों में सप्लाई हुआ था मटमैला पानी

लगातारएक सप्ताह तक शहर के अधिकतर क्षेत्रों में मटमैला और दूषित पानी सप्लाई हुआ था। इस पर लोगों में भी रोष व्याप्त हो गया था। इस समस्या को लेकर शहरवासियों की ओर से कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन इसके बाद भी हालत नहीं सुधरे। इस दौरान शहर में टैगोर नगर, नाडी मोहल्ला, बजरंग नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3, शिवाजी नगर, गुन्दोचियों का बास, बादशाह का झंडा, आदर्श नगर, जनता कॉलोनी और वीडी नगर समेत कई क्षेत्रों में मटमैला पानी दूषित हुआ था।

^शहर में सप्लाई हो रहे पानी की जांच के लिए जलदाय चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई हो रहा है, वहां दोनों टीमों के अधिकारी जाकर पानी के सैंपल लेंगे। इसके साथ ही दोनों विभागों के अधिकारियों को इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। -कुमारपाल गौतम, कलेक्टर

नाडी मोहल्ला के पानी में मिला था ई-कोलाई बैक्टीरिया

बीतेदिनों चिकित्सा विभाग की ओर से करवाई गई पानी की जांच में संक्रमण का जिम्मेदार खतरनाक बैक्टीरिया ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला था। इसके बावजूद जलदाय विभाग ने अपने स्तर पर पानी के 20 सैंपल लिए तथा विभाग ने दावा किया कि शहर में सप्लाई होने वाला पानी पूरी तरह से शुद्ध है।

6 फरवरी को प्रकाशित समाचार।

7 फरवरी को प्रकाशित समाचार।

खबरें और भी हैं...