पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लगातार मिल रही थी धमकियां, पुलिस ने अनसुना किया तो युवक ने फांसी लगा ली

लगातार मिल रही थी धमकियां, पुलिस ने अनसुना किया तो युवक ने फांसी लगा ली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सांडेराव (पाली)

सांडेरावगांव में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्रदीप मेवाड़ा (19) पुत्र केसाराम ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली, जिसका शव कमरे में रस्सी से बनाए फंदे पर लटकता मिला। मृतक के पिता अन्य परिजनों को आरोप है कि गांव की एक लड़की के साथ बात करने से नाराज उसके परिजन लगातार प्रदीप को धमका रहे थे। इसकी शिकायत लेकर मृतक अपने पिता के साथ 4 फरवरी को सांडेराव थाने में गया था, लेकिन पुलिसकर्मियों कार्रवाई करने के बजाय उसे घर भेज दिया। इसके बाद आरोपी पक्ष फिर से प्रदीप को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे, जिससे डरे-सहमे युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक के मोबाइल में 20 सैकंड की ऑडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें मृतक अपनी मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार बता रहा है। मोबाइल में धमकियों वाली रिकाॅर्डिंग भी है, जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सांडेराव निवासी केसाराम मेवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार दोपहर उसका पुत्र प्रदीप (19) खाना खाकर ऊपर के कमरे में सो रहा था। दिन में करीब 2 बजे केसाराम खेत से घर लौटा तो उसकी प|ी प्रदीप को आवाज देकर नीचे बुला रही थी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उसने कमरे में झांका तो रस्सी से बनाए फंदे पर प्रदीप का शव लटक रहा था। रिपोर्ट में आरोप है कि उसके पुत्र को गांव का रमेशसिंह पुत्र भंवरसिंह, उसका भतीजा ललकारसिंह अजयपालसिंह पुत्र रतनसिंह तथा सरदारसिंह पुत्र लालसिंह द्बारा बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसके पुत्र ने आत्महत्या कर ली।

चंद मिनट पहले ऑडियो रिकाॅर्ड किया

सांडेरावमें प्रदीप मेवाड़ा का शव करीब दो बजे फंदे पर लटकता मिला। मृतक के मोबाइल में आत्महत्या से पहले खुद की आवाज में ऑडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें उसने मौत के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिसपर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मृतकके पिता का आरोप है कि उसके पुत्र को गांव के ही लोग जान से मारने की लगातार धमकियां दे रहे थे, जिनकी शिकायत लेकर वह 4 फरवरी को थाने में भी गया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद आरोपी फिर से धमकाने लगे थे।

लड़की को निर्दोष बताया, तीन को जिम्मेदार ठहराया

प्रदीपने आत्महत्या करने से चंद मिनट पहले अपने मोबाइल में खुद का ऑडियो रिकाॅर्ड किया है। 20 सैकंड के ऑडियो रिकाॅर्ड में उसने अपनी मौत के लिए रमेशसिंह, उसके एक रिश्तेदार सरदारसिंह को जिम्मेदार बताया है। रिकाॅर्डिंग में मृतक ने लड़की का जिक्र करते हुआ उसे निर्दोष बताया है। साथ ही अपने माता-पिता को भी बेकसूर बताया है।

पुलिससमझाइश कर लेती तो बेटा नहीं मरता-पिता

मृतकके पिता केसाराम मेवाड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर पुत्र के साथ वह भी 4 फरवरी को थाने में रिपोर्ट लेकर गया था। आरोप है कि उस रिपोर्ट पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और ही आरोपियों से समझाइश की। पुलिस में शिकायत देने के बाद से पूना से आरोपी रमेशसिंह का भतीजा अजयपालसिंह उसके पुत्र को ज्यादा धमकियां देने लगा था, जिससे डरे-सहमे उसके पुत्र ने आत्महत्या की। मृतक के पिता का कहना था कि यदि पुलिस आरोपियों से समझाइश भी कर लेती तो उसका पुत्र ऐसा कदम नहीं उठाता।

पुलिसने रिपोर्ट ऑडियो रिकॉर्डिंग को नकारा

सांडेरावके कार्यवाहक एसएचओ बख्तावरसिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों द्वारा 4 फरवरी को रिपोर्ट देने और कार्रवाई नहीं करने के जो आरोप लगाए हैं, वे सरासर गलत है। उस समय मृतक अपने पिता के साथ मौखिक शिकायत लेकर आया था, जिसके बाद बीट कांस्टेबल ने समझाइश की थी। उन्होंने कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराने जैसा कुछ नहीं है। फिलहाल, मामला दर्ज किया है। जांच के बाद आरोप तय होंगे।

प्रदीप मेवाड़ा

खबरें और भी हैं...