सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया
मारवाड़ जंक्शन | सरस्वतीविद्या मन्दिर आरएसएस विद्या भारती द्वारा संचलित माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी तथा विधायक केसाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर संघ के कमल किशोर गोयल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस मौके पर सरपंच आशा सैनी, तरूणा राठौड़, जिला सचिव किशनाराम विश्नोई, जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह शेखावत, स्थानीय समिति के जेठूसिहं, मिश्रीलाल, प्रधानाचार्य चन्दनमल सिंघारिया,किशन प्रजापति आदि मौजूद थे।