पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज सागर बांध के विकास को लेकर की चर्चा

राज सागर बांध के विकास को लेकर की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | जलभागीरथी फाउंडेशन एवं एशिया फाउंडेशन के सहयोग से चौपड़ा पंचायत में राज सागर बांध एवं इसकी नहर प्रणाली से जुड़े जल बंटवारे संघर्ष आधारित परियोजना के तहत सोमवार को विशेषज्ञों की टीम ने पंचायत का दौरा किया। इस टीम में एशिया फाउंडेशन की नेपाल से अाई प्रतिनिधि प्रीति थापा, मंदाकनी सूरी जल भागीरथी की कार्यकारी निदेशक कनुप्रिया हरीश ने 8 महीने से हो रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही जल सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें चौपड़ा गांव में पंचायत प्रतिनिधियों किसानों के साथ बैठक लेकर राज सागर बांध से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी ली। बैठक में जब्बर सिंह, पुनाराम, जवाहर और गोपाराम ने पूरी योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रतिनिधि परीक्षित सिंह तोमर नरेंद्र चौहान आदि भी मौजूद थे।

वाटरयूजर्स एसोसिएशन का किया गठन : टीमकी ओर से दूसरे चरण में चांडासनी गांव में किसानों के साथ बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अमराराम पालीवाल को जल उपभोक्ता संगम (वाटर यूजर्स एसोसिएशन) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जल सभा अध्यक्ष आसाराम विद्यालय प्रधानाध्यापक सहदेव ने नहर विकास से जुड़ी रूपरेखा तैयार करने की बात कहीं।



संस्था के प्रतिनिधि परीक्षित सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को जल भागीरथी के जोधपुर स्थित कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अभी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जल परियेाजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...