पटवारी भर्ती परीक्षा में डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को
प्रदेशमें 13 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले पहुंचना होगा। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को सचिवालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया।
चेयरमेन राम खिलाड़ी मीना ने परीक्षार्थियों के लिए सुबह 10.30 बजे परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। ताकि उनकी तलाशी ली जा सके। भर्ती परीक्षा परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर तीन बजे चलेगी। बैठक में परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम करने, रेलवे को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने, रोडवेज को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने और आरटीओ को निजी बसों को 12 से 14 फरवरी के लिए अस्थाई परमिट जारी करने समेत अन्य निर्देश दिए गए।
दोस्पेशल ट्रेन चलेगी, 15 कोच बढ़ेंगे : पटवारीपरीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे जोधपुर, बाड़मेर भगत की कोठी तथा जोधपुर नागौर के बीच 13 फरवरी को स्पेशल किराया ट्रेन चलाएगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी परीक्षा के लिए जोधपुर से ट्रेन संख्या 04821 शनिवार सुबह 6:45 बजे रवाना होकर 10:05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नं. 04822 बाड़मेर से अपराह्न 4 बजे रवाना होकर शाम 07:25 बजे भगत की कोठी आएगी। इसी तरह जोधपुर से नागौर के लिए ट्रेन नं. 04801 जोधपुर से अपराह्न शनिवार 4:10 बजे रवाना होकर शाम 6:55 बजे नागौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सं. 04802 नागौर से शाम 7:30 बजे रवाना हो रात 10:30 बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-भटिंडा पैसेंजर में 12 जोधपुर-भोपाल पैसेंजर में 13 फरवरी को 2-2 कोच अतिरिक्त लगाए जाएंगे। 12 13 फरवरी को बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर, जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर, जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर, बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर, जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस में दो-दो जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी में एक कोच अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।