भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए : रावत
देसूरी. नाडोल में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते ब्लॉक अध्यक्ष।
भास्कर न्यूज | देसूरी
प्रदेशकांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी लक्ष्मणसिंह रावत ने कहा कि भाजपा नेे सत्ता में आने के लिए लोगों को अच्छे दिन लाने का सपना दिखाया था। मगर भाजपा के सत्ता में आने के बाद अच्छे दिन तो नहीं आए मगर बुरे दिन जरूर गए हैं। रावत नाडोल में आयोजत देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे सत्ता में आने के लिए देश की जनता से किए थे। उन वादों पर भाजपा की केंद्र राज्य सरकार खरी नहीं उतरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द और उपाध्यक्ष मोहन हटेला ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है क्योंकि भाजपा शासन में आमजन दु:खी है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैरूसिंह राजपुरोहित सादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजना को ठप करने से आमजन परेशान है। युवा कांग्रेस नेता अमरसिंह पंवार ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने खाद्य सुरक्षा से ग्रामीणों के नाम हटाने और पेंशनों को बंद करने से जरूरतमंद लोग ग्राम पंचायतों समिति के चक्कर काट रहे हैं। बैठक में मिश्रु खां पठान,जगदीश व्यास नारलाई,यासिन पठान,ताराचंद रेंजर,दलपत जणवा,शरीफ शेख, शेराराम मेघवाल, विक्रमसिंह चौहान, भूराराम मेघवाल,टीमचंद मेघवाल आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ताओंने एकजुट होने का लिया संकल्प
कांग्रेसप्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को एकजुट होना पड़ेगा। तभी भजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को एकजुट होने का संकल्प दिलाया।