- Hindi News
- National
- मकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चुराने का आरोप, आरोपियों की पाली में तलाश
मकान के ताले तोड़कर कीमती सामान चुराने का आरोप, आरोपियों की पाली में तलाश
पाली | ब्यावरके मालियों के बास में कुछ लोगों ने बंद मकान का ताला तोड़कर वहां से कीमती सामान वाहन में भरकर चुरा ले गए। इस मामले में ब्यावर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में होने की शिकायत पर पुलिस ने वहां भी तलाश शुरू की है। पुलिस के अनुसार ब्यावर मालियों का बास निवासी प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र अशोक कुमार ने ब्यावर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ब्यावर के मालियों के बास में मकान है। वह काफी समय से भीलवाड़ा में रहकर गुजरात के सूरत शहर में अस्थाई रूप से कारोबार कर रहा है। गत 18 जनवरी की रात दीपक उपाध्याय पुत्र नंदकिशोर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा तथा उसके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर वहां से कीमती सामान चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।